देशशहर

कलेक्‍टर ने किया बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का निरीक्षण

नीमच 26 फरवरी 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के उपखण्‍ड मनासा के भ्रमण दौरान गांव बरलई में उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र आरोग्‍य मंदिर का निरीक्षण किया और सी.एच.ओ.से उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र में उपलब्‍ध दवाईयों का अवलोकन किया। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर उप स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र के नियमित खुलने, नि:शुल्‍क दवाईयां वितरण, स्‍वास्‍थ्‍य स्‍टाफ की नियमित उपलब्‍धता, उपस्थिति की जानकारी ली। कलेक्‍टर सी.एच.ओ.श्री प्रेमशंकर से आयुष्‍मान कार्ड बनाने और सम्‍पूर्ण टीकाकरण की जानकारी भी ली। इस मौके पर एसडीएम सुश्री किरण आंजना, जनपद सीईओ श्री आरीफ खान सहित अन्‍य अधिकारी तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

कलेक्‍टर ने किया आंगनवाडी केंद्र बरलाई का निरीक्षण

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान गांव बरलई में आंगनवाडी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण में आंगनवाडी संचालित पाई गई और 9 बच्‍चें उपस्थित पाए गये। कार्यकर्ता ने अवगत कराया कि शेष दर्ज बच्‍चें स्‍कूल गये है। कलेक्‍टर ने कार्यकर्ता से स्‍कूल में बच्‍चों के प्रवेश की जानकारी ली। उन्‍होने कहा, कि कोई भी बच्‍चा शाला में दाखिलें से वंचित ना रहे। सभी बच्‍चों का अभिभावकों से संपर्क कर शाला में प्रवेश दिलाए।

कलेक्‍टर ने आंगनवाडी के बच्‍चों के लिए संचालित शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियों की जानकारी ली और बच्‍चों से वर्कबुक लेकर उसका अवलोकन किया। कार्यकर्ता द्वारा बच्‍चों की वर्कबुक में शाला पूर्व शिक्षा गतिविधियां नहीं करवाने पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त करते हुए कलेक्‍टर ने कार्यकर्ता के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश एसडीएम को दिए है। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर आंगनवाडी केंद्र व स्‍कूल में बच्‍चों को गर्म पका भोजना मध्‍यान्‍हन भोजन नियमित वितरण एवं भोजन की गुणवत्‍ता की जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}