देशशहर

कलेक्‍टर ने बरलई, आमद, दाउखेडी में किया अमृत सरोवर निर्माण कार्यो का निरीक्षण

नीमच 26 फरवरी 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने बुधवार को नीमच जिले के मनासा उपखण्‍ड क्षेत्र के भ्रमण दौरान ग्राम आमद, बरलई एवं दाउखेडी में ग्राम पंचायतों द्वारा निर्माणाधीन अमृत सरोवर का मौके पर निरीक्षण कर, कार्य की उपयुक्‍तता, गुणवत्‍ता, जल भराव की स्थिति आदि का जायजा लिया। कलेक्‍टर ने आमद में पंचायत द्वारा 17.36 लाख की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर की पाल की लंबाई बढ़ाने, वेस्‍ट वियर का निर्माण करवाने और सरोवर की पाल जलाश्‍य की उपयुक्‍त गुणवत्‍ता के साथ पीचिंग करवाने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टर ने कहा, कि निर्माण कार्यो के स्‍थल का चयन सिपरी एप्‍प के साथ ही उपयंत्री स्‍वयं मौके पर उपस्थित होकर भी करें। जिससे, कि निर्माण कार्यो की व्‍यापक उपयोगिता सुनिश्चित हो सके।

कलेक्‍टर ने वाटरशेड योजना के तहत ग्राम दाउखेडी में 17 लाख की लागत से निर्मित किए गए अमृत सरोवर का निरीक्षण किया और इस सरोवर के स्‍थल चयन, निर्माण की सराहना की। इस अमृत सरोवर में पर्याप्‍त वर्षा जल संग्रहित पाया गया और जल भराव क्षमता भी काफी मात्रा में पाई गई। कलेक्‍टर ने ग्रामीणों से चर्चा कर अमृत सरोवर निर्माण से हुए लाभ, आसपास के कुओं के जल स्‍तर में हुई वृद्धि के बारे में भी जानकारी ली। उन्‍होने उपयंत्री को दाउखेडी अमृत सरोवर की पाल को दुरस्‍त करवाकर, संभावित मिट्टी के कटाव को रोकने के उपाय करने और पाल की पीचिंग करवाने के निर्देश भी दिए।

बरलई पहाडी पर कंटूर ट्रेंच निर्माण करवाने के निर्देश

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने इस भ्रमण के दौरान ग्राम बरलई में 23 लाख की लागत से निर्माणाधीन अमृत सरोवर का मौके पर अवलोकन किया तथा अमृत सरोवर की पाल की मजबूती के लिए कम्‍प्रेशन करवाने, पींचिंग करवाने और तालाब का गहरीकरण करवाकर जल भराव क्षमता बढ़ाने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने बरलई में अमृत सरोवर के स्‍थल चयन को उपयुक्‍त बताया। कलेक्‍टर ने बरलई में अमृत सरोवर के समीप पहाडियों पर कंटूर ट्रेंच निर्माण एवं पौधा रोपण करवाने के निर्देश भी दिए।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, एसडीएम सुश्री किरण आंजना, जनपद सीईओ श्री आरीफ खान, उपयंत्री श्री मौसम मेरवाडिया सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री तथा ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}