देशशहर

अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच जिले में 84 ग्राम, क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल कलेक्‍टर ने क्षीरधारा ग्रामों के विकास योजना की समीक्षा की

नीमच 25 फरवरी 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में मंगलवार को कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत ग्रामीण विकास, कृषि एवं वन विभाग की अंर्तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षीर धारा ग्रामों के चयन एवं उनके विकास से संबंध में चर्चा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, डीएफओ श्री एस.के.अटोदे, एसडीओ फारेस्‍ट श्री दशरथ अखण्‍ड, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार एवं समिति के सदस्‍य तथा जिला अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार ने पावर प्रजेन्‍टेशन के माध्‍यम से क्षीरधारा ग्राम योजना के बारे में विस्‍तार से जानकारी दी। उन्‍होने योजना का उद्देश्‍य, योजना के क्रियान्‍वयन में विभिन्‍न विभागों की भूमिका, पशुपालन विभाग की भूमिका एवं किए जाने वाले कार्य, जिलें में चयनित ग्रामों की संख्‍या, वन क्षेत्रों से लगे ग्रामों को क्षीरधारा ग्राम का रूप में चयन करने एवं उनमें किए जाने वाले कार्य आदि के बारे में विस्‍तार से बताया।

बैठक में बताया गया, कि जिले में प्रथम चरण में जिले की 74 ग्राम पंचायतों में 84 गांवों को क्षीरधारा ग्राम योजना के तहत चयनित किया गया है। कलेक्‍टर ने वनक्षेत्र से लगे अधिकाधिक गांवों को क्षीरधारा ग्राम के रूप में चयनित करने, तीनों विकासखण्‍ड के 3-3 वन क्षेत्र में लगे गांवों को क्षीरधारा ग्राम योजना में शामिल करने के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}