शहर

नेवड़ की पेयजल समस्‍या निराकरण के लिए ग्रामीणों द्वारा स्‍थाई लोक अदालत में आवेदन प्रस्‍तुत

नीमच 6 मार्च 2026,

ग्राम पंचायत नेवड़ के नागरिकों द्वारा ग्राम में पेयजल संकट एवं सार्वजनिक शौचालय की कमी की समस्या को लेकर लोक उपयोगी सेवाओं हेतु गठित स्थाई लोक अदालत, नीमच में आवेदन प्रस्तुत किया गया हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीमच से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार लोक उपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत के माध्यम से आम नागरिक बिजली, पानी, परिवहन, डाक सेवा, दूरसंचार, स्वच्छता व्यवस्था, अस्पताल सेवा, सार्वजनिक मल-प्रबंधन तथा अन्य लोक उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित एवं सरल समाधान प्राप्त कर सकते हैं। इन मामलों में न्यायालयीन प्रक्रिया सरल होती है तथा पक्षकारों को शीघ्र न्याय प्राप्त करने में सुविधा होती हैं।

नीमच में गठित लोक उपयोगी सेवाओं की स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष प्रथम जिला न्यायाधीश श्री राकेश कुमार शर्मा हैं। जिनके मार्गदर्शन में नागरिकों को लोक उपयोगी सेवाओं से जुड़े विवादों के त्वरित समाधान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}