शहर

अम्‍बेडकर मार्ग पर नपा ने हटाया अतिक्रमण

फुटपाथ पर रखा करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया और चालान भी बनाए एसडीएम, तहसीलदार व सीएमओ रहे उपस्थित

नीमच, 03 अगस्त 2026

शहर के प्रमुख मार्गों पर दुकानों के बाहर फुटपाथ पर सड़क तक सामान फैलाकर यातायात में बाधा उत्पन्न करने वाले दुकानदारों, गुमटी व्यवसाइयो व ठेलो वालों के अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारू करने के लिए जिला कलेक्टर के निर्देश पर सोमवार 3 अगस्त को नगर पालिका अमले ने एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री संजय मालवीय व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में अंबेडकर मार्ग के दोनों और लायंस डेन से शिवाजी सर्किल तथा शिवाजी सर्कल से चौरडिया हॉस्पिटल तक दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटवाते हुए दुकानों के सामने से फुटपाथ पर सड़क तक फैलाया हुआ करीब 10 ट्राली सामान जप्त किया तथा दुकानदारों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की। नगर पालिका अमले ने 4 दुकानदारों के चालान बनाते हुए 3000 रू. जुर्माना भी वसूला।

 

सोमवार को एसडीएम श्री पराग जैन, तहसीलदार श्री संजय मालवीय व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री खेमचंद मुसले, श्री टेकचंद बुनकर, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टॉक, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री महेंद्र साहू, श्री तेजप्रकाश चोपड़ा, श्री योगेश टांकवाल, स्वच्छता निरीक्षक श्री भारतसिंह भारद्वाज, गैंग प्रभारी श्री दीपक गौहर ने नपा कर्मचारियों के साथ दुकानों के बाहर दुकानदारों द्वारा सड़क तक फैला कर रखे गए सामान को हटवाने की कार्रवाई लायंस डेन से प्रारंभ की और यहां से एलआईसी चौराहा, बंसल चौराहा, टीवीएस शोरुम चौराहा होते हुए शिवाजी सर्कल तक तथा वहां से पुनः पीएचई ऑफिस के बाहर, शोरुम चौराहा, नागोरी पेट्रोल पंप, बंसल चौराहा होते हुए चोरड़िया अस्पताल तक दुकानदारों, दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया और सड़क किनारे रखी बंद गुमटियों, ठेलो व अन्य सामग्री तथा बिल्डिंग मटेरियल जप्त कर कुछ दुकानदारों के चालान भी बनवाये। श्रीमती बामनिया ने बताया कि पार्किंग व्यवस्था व आवागमन को सुचारू बनाने के लिए दुकानों के बाहर सड़क तक सामान नहीं जमाने हेतु पूर्व में समझाईश दी गई, अनाउंसमेंट भी कराया गया और कार्यवाही भी की गई। उसके बाद भी व्यवसाइयों द्वारा बार-बार दुकान के बाहर सड़क तक सामान जा रहा था। इस पर सोमवार को पुनः ऐसे व्यवसाइयों के विरुद्ध सामान जब्‍ती के साथ ही चालानी कार्रवाई भी की गई । श्रीमती बामनिया ने बताया कि इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}