देशशहर

जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के शतप्रतिशत बच्‍चों का 15 फरवरी तक पंजीयन सुनिश्चित करें-श्री चंद्रा

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित

नीमच 30 जनवरी 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में गुरूवार को जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में जिला कार्यकम अधिकारी म.बा.वि. नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने पीपीटी के माध्यम से विस्तारपूर्वक विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया, कि मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम तहत सभी सैम व मैम श्रेणी के बच्चों का पंजीयन आगामी 15 फरवरी तक पूर्ण करें, एक भी बच्चा पंजीयन से शेष न रहे। बच्चों के नियमित फॉलोअप व श्रेणी सुधार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए गये। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने आंगनवाड़ी केंद्र में पंजीयन से शेष बच्चों का चिन्हांकन यथाशीघ्र करवा कर पोषण ट्रैकर एप पर दर्ज करने और सभी प्ले स्कूलों में दर्ज बच्चों का भी पंजीयन करने के निर्देश दिए। उन्‍होने 21 दिवस से अधिक शालापूर्व अनौपचारिक शिक्षा नियमित रूप प्रदान करने, प्रतिमाह जारी की जा रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की रैंकिंग में डी एवं ई केटेगरी की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कार्य में सुधार हेतु चेतावनी पत्र जारी करने और कार्य में सुधार न हो तो सेवा समाप्ति‍ की कार्यवाही एसडीएम के माध्यम से करवाने के निर्देश भी दिए है।

बैठक में कलेक्‍टर ने पोषण आहार वितरण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर सेक्टर जावद 02,जावद 01 व अठाना के पर्यवेक्षक के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्‍टर ने सभी बच्चों की नामवार सूची संधारित करने के निर्देश सेक्टर पर्यवेक्षक को दिए। कुपोषित बच्चों को नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्र पर उपस्थित करवाने और बच्चों को पोषण आहार नियमित रूप से वितरित करने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित रूप से कुपोषित बच्चों के परिवार में नियमित गृह भेंट करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में शेष आभा आईडी व अपार आईडी का कार्य 15 फरवरी का कार्य पूर्ण करने और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के द्वितीय प्रसव के लक्ष्य के विरुद्ध प्रगति लाने के लिए परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण व जावद को चेतावनी पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में डिप्टी कलेक्टर श्री पराग जैन,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.आर. के.खद्योत, जिला परियोजना सहायक श्री दिलीप व्यास,जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एस. मांगरिया,सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी, सभी परियोजना अधिकारी जिला परियोजना सहायक श्री महेश कुमार,पर्यवेक्षक,ब्लॉक समन्वयक आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}