
नीमच 30 जनवरी 2026,
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में गुरूवार को कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला कौशल समिति की बैठक संपन्न हुईl जिसमें प्रशिक्षण, रोजगार, श्रम, औद्योगिकी, बैंक इन विभाग के अधिकारी एवं प्राइवेट इंडस्ट्री के प्रतिनिधि उपस्थित थेl बैठक में कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिला स्तर पर कौशल एवं रोजगार की स्थिति की समीक्षा की और इस विषय से सम्बंधित योजनाए एवं कार्य को गति देने के लिए निर्देश दिए।



