देशशहर

कलेक्‍टर की अध्‍यक्षता में बंगला बगीचा व्‍यवस्‍थापन प्रकोष्‍ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक सम्‍पन्‍न

नीमच 20 जनवरी 2026,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सोमवार को बंगला बगीचा व्‍यवस्‍थापन प्रकोष्‍ठ के कार्यो की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परियोजना अधिकारी शहरी श्री पराग जैन, प्रकोष्‍ठ प्रभारी अधिकारी श्री चंद्र सिह धार्वे, सीएमओ नीमच श्रीमती दुर्गा बामनिया एवं उप संचालक नगर एवं ग्राम निवेश सुश्री विनिता दर्श्‍यामकर भी उपस्थित थी। बैठक में कलेक्‍टर ने नगरीय निकाय नीमच को शासकीय जमीनों का आधिपत्‍य लेने के लिए चिंहिंत करने के निर्देश दिए और व्‍यवस्‍थापन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्‍होने न्‍यायालय में प्रचलित प्रकरणों में नगरपालिका की ओर से जवाब प्रस्‍तुत करने और प्रकरणों का निराकरण करवाने के लिए अभिभाषक के माध्‍यम से प्रयास करने के निर्देश भी दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}