शहर
महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण 22 दिसम्बर से प्रारंभ होगा
नीमच 16 दिसम्बर 2025,
ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, नीमच द्वारा 22 दिसंबर 2025 से महिलाओ के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जा रहा है। प्रवेश पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण का लाभ नीमच जिले की ग्रामीण अंचल की युवक, युवतियों, जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच हो, को मिलेगा। इस 31 दिवसीय प्रशिक्षण में आवास, भोजन व नाश्ते की व्यव्स्था नि:शुल्क रहेगी।
इच्छुक प्रशिक्षणार्थी 4 पासपोर्ट साईज फोटो एवं 3 सेट में आधार कार्ड, बैंक पासबुक, राशन कार्ड, अंकसूची की छायाप्रति के साथ आवेदन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान नीमच में जमा करा सकते है।



