शहर

मनासा में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न- 53 रोगियों ने लाभ लिया

नीमच 16 दिसम्‍बर 2025,

शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आंगनवाड़ी केंद्र-7 मनासा में मंगलवार को आयोजित किया गया। शिविर में आमवात, संधिवात, उदर रोग, विबंध, श्वास,कास,प्रतिशाय, रक्त अल्पता, रक्तचाप, मधुमेह आदि बीमारियों की जांच कर, निशुल्क औषधियां वितरित की गई। शिविर में 53 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया।

शिविर में डॉ.मदनलाल पाटीदार ने अपनी सेवाएं दी गई। शिविर में श्रीमति सुशीला खिंचावत आयुर्वेद कंपाउंडर, श्रीमती अंतिम खिंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, श्रीमति ऊषा सोनी आंगनवाड़ी सहायिका द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}