
नीमच, 3 जनवरी 2026
नीमच वर्तमान में हो रहे मंडी व्यापारी संघ चुनाव से जुड़ी इस श्रृंखला में आप सभी व्यापारियों का स्वागत है। क्यों हो रहे है यह मंडी चुनाव। आज इस पहलू पर कुछ तथ्य आपसे सांझा करना चाहता हूँ।
क्या यह चुनाव 1 भी व्यापारी चाहता था। क्या किसी व्यापारी को कभी भी ऐसी कोई जरूरत महसूस हुई, के उसके मन में कभी यह बात आयी ही के हमारा नेतृत्व हमारे साथ नहीं खड़ा है। क्या कभी किसी भी प्रकार की कोई अनीति किसी भी व्यापारी के साथ घटित हुई। क्या कभी किसी भी व्यापारी ने यह सुना के मंडी में किसी भी प्रकार की कोई आर्थिक अव्यवस्था की शिकायत देखने को मिली। क्या कभी किसी भी व्यापारी को मौजूदा कार्यकणी द्वारा किसी भी प्रकार का अभद्र व्यवहार का सामना करना पड़ा। कार्यभार संभालने से अभी दिनाक तक व्यापारी लाइसेंस की संख्या पाँच गुणी हो गई या नहीं। सिर्फ आम जानता के ही नहीं अपने से व्यापारिक और निजी द्वेशता रखने वाले फ़र्ज़ी समाजसेवी के भी लाइसेंस बिनी किसी पक्ष्यपातः के बनाये गए या नहीं। क्या विनम्त्रा, ईमानदारी, सरल स्वभाव और निस्वार्थ सेवा का कोई मोल नहीं है ?
सब जानते है के यह चुनाव आयोजन क्यों हो रहा है। 10,000 रुपये का एक इनामज़्द गुंडा इस बात को पचा नहीं पाया के कैसे कोई साधारण व्यक्ति उसके 30 साल के जंगल राज के ख़िलाफ़ आवाज उठा रहा है। आपनी मूँछ पर नींबू ठहरने के लिए 1000 मंडी व्यापारियों को कुर्बान करने के लिए षड्यंत्र रचा जा रहा है। शराब, रिश्वतखोरी और अपराध के साम्राज्य की बरगत नुमा जड़ों को एक निडर पिता पुत्र नीमच शहर से उखाड़ फेक रहे है। अपना व्यक्तिगत नुक़सान करवाते हुए भी शहर के वातावरण को स्वच्छ और उन्नत बनाने के प्रयास में लगे हुए है। जो मोनोपॉली/एकाधिकार नीमच के शराब और प्रॉपर्टी धंधे में है उससे आज तक नीमच कृषि मंडी को बचा कर रखा है। फैसला आप 1000 व्यापारियों को करना है। इस बात को आप और हम भली भाँति समझते है के जब फ़ोन बजता है के प्लॉट/ऑफिस पर हाजरी देनी है तो आपको जाना पड़ेगा। क्युकी आप और हम सभ्य लोग है। लेकिन आप सब बुद्धि जीवी व्यापारी इस बात को भी समझते है के ग़लत व्यक्ति के हाथ में आपका नेतृत्व जाने के बाद आप सभी का और उस पेढ़ी का जो आपने बहुत मेहनत से अपनी अगली पीढ़ी के लिए तैयार करी है उसका भविष्य क्या होगा। आपका वोट पूरी तरह स्वतंत्र है। अपने मताधिकार का उपयोग बहुत सोच समझ कर करिएगा।



