देशशहर

मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मेघनगर में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का भूमिपूजन किया

नीमच 22 नवम्बर 2025,

स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत मेघनगर वार्ड क्रमांक 3 में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) परियोजना का भूमिपूजन महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने किया । यह परियोजना मेघनगर में स्वच्छता, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक प्रमुख कदम है। नालों के इंटरसेप्शन एवं डायवर्ज़न के माध्यम से यह योजना नगर में वैज्ञानिक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित जल प्रबंधन की व्यवस्था स्थापित करेगी।

परियोजना की कुल लागत ₹167 लाख निर्धारित की गई है, जिसके तहत 0.55 एमएलडी क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट विकसित किया जाएगा। परियोजना का कार्य अक्टूबर 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके क्रियान्वयन से नगर की स्वच्छता व्यवस्था में व्यापक सुधार होगा तथा नागरिकों को एक स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध होगा।

भूमिपूजन समारोह में महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा कि, नगर के सतत विकास, स्वच्छता और जनस्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार द्वारा यह महत्वपूर्ण परियोजना स्वीकृत की गई है। यह सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट न केवल गंदे पानी के प्रबंधन को सुनिश्चित करेगा, बल्कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। हमारा संकल्प है कि नगर को स्वच्छ, सुरक्षित और विकसित नगर के रूप में स्थापित किया जाए। इस कार्य में नागरिकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री भानु भूरिया, पूर्व विधायक श्री कलसिंह भाभर जनप्रतिनिधिगण, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, सीएमओ श्री राहुल सिंह वर्मा एवं अन्य उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}