देशशहर

भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा

सिंधी समाज ने बड़े धूम धाम से मनाया चेट्टी चंद महोत्सव

नीमच 20 मार्च 2026

सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल जयंती पर शोभायात्रा और वाहन रैली निकाली गई। साथ ही मंदिरों में आकर्षक सजावट की गई। भगवान झूलेलाल की जन्मोत्सव शहर के प्रमुख मार्गो से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें समाजजनों ने उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए।श्री भाग्येश्वर महादेव ‘आश्रम’ मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। चेटीचंड महोत्सव की शुरुआत 15 फरवरी से ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ हो गई थी। इस दौरान ‘सिंधी प्रीमियम लीग-2026’ क्रिकेट प्रतियोगिता, नाइट टर्फ क्रिकेट, बैडमिंटन टूर्नामेंट, म्यूजिकल योग शिविर, प्रभात फेरियां, महिलाओं और बच्चों की प्रतियोगिताएं विशेष आकर्षण रहीं। पहली बार आयोजित नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में रक्तदान, थैलेसीमिया जांच और दंत परीक्षण जैसी सेवाएं भी प्रदान की गईं। वहीं वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 20 मार्च सुबह 6:30 बजे भगवान झूलेलाल का अभिषेक, 8 बजे ज्योत जागरण तथा दोपहर 12:15 बजे श्री भोग साहेब का आयोजन हुआ। इसके पश्चात सुबह 9 बजे भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भगवान आकर्षक डोली में विराजमान होकर लाव-लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए पुनः आश्रम मंदिर पहुंची, जहां समापन हुआ।इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल बना रहा। दोपहर 2 बजे लंगर प्रसादी तथा 3 बजे ठंडाई वितरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}