देशशहर

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीमच में कार्यक्रम आयोजित

नीमच 8 मार्च 2026,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के उपलक्ष्य में महिला एवं बाल विकास परियोजना, नीमच ग्रामीण द्वारा शनिवार को जनपद पंचायत नीमच के सभाकक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व एवं आयोजन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष श्रीमती शारदा मदनलाल धनगर ने कहा, कि महिलाएं समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज के विकास एवं कल्याण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल ने कहा, कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा, कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री जी द्वारा महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है, जो महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम हैं। उन्होंने परिवार में बच्चों को संस्कार एवं अनुशासन सिखाने की आवश्यकता पर जोर दिया। श्रीमती ममता नागदा ने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आव्हान किया।

इस अवसर पर जनपद महिला एवं बाल विकास समिति के सभापति श्री रतनलाल मलावत ने कहा, कि प्रत्येक महिला को सुरक्षा, सम्मान का अधिकार प्राप्त हैं।

कार्यक्रम में परियोजना अधिकारी श्री इरफान अंसारी ने अपने उद्बोधन में कहा, कि शासन द्वारा महिलाओं के उत्थान, लिंग भेद समाप्त करने तथा लिंगानुपात में सुधार लाने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा लाड़ली बहना योजना प्रमुख हैं।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं किया हैं। सुश्री हंसा माली, कैलाश अहिरवार, अंजू, देवकन्या मेघवाल, शोभा व्यास, पुष्पा अग्रवाल, सपना कसेरा, ज्योति शर्मा, पूजा मेघवाल, जसोदा बाई आदि कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गीत, कविताएं एवं प्रेरक संदेश प्रस्तुत किए। साथ ही देश का गौरव बढ़ाने वाली खिलाड़ियों के प्रेरक प्रसंग भी साझा किए । कार्यक्रम का संचालन पर्यवेक्षक श्रीमती पिंकी भाटिया ने किया। अन्य वक्ताओं ने भी महिला सशक्तिकरण विषय पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}