शहर

महिला दिवस के अवसर पर एच.पी.वी. टीकाकरण हेतु विशेष टीकाकरण अभियान

चिन्हि‍त केन्द्रों पर अवकाश के दिन भी होगा टीकाकरण

नीमच 07 मार्च 2026,

सर्विकल कैंसर से बचाव के लिये राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान जिले मे कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशन में आयोजित किया जा रहा हैं। अभियान को गति प्रदान करने के उद्देश्‍य से 8 मार्च महिला दिवस पर रविवार के दिन भी विशेष टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जावेगा।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा.दिनेश प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में जिला चिकित्सालय नीमच सामु.स्वा.केन्द्र सिंगोली जीरन सिविल हास्पिटल जावद, रामपुरा, जावद, मनासा इन छ स्थानों पर टीकाकरण किया जा रहा है। महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाए प्रदाय करने के उदेश्‍य से जिले में शासकीय अवकाश दिवस में भी एच.पी.वी. टीकाकरण किया जावेगा। इन टीकाकरण सत्रों पर 14 वर्ष पूर्ण चुकी किशोरी बालिकाए एवं 15 वर्ष में प्रवेश कर चुकी प्रथम 03 माह तक की किशोरि‍यों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण सत्र स्थल पर किशोरी बालिका स्वयं अपने अभिभावक के साथ आशा कार्यकर्ता आंगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक के साथ उपस्थित होकर टीकाकरण करवा सकती है, इसके लिये आधार कार्ड एवं मो.न. साथ होना अनिवार्य है। डा.प्रसाद ने बताया कि उक्त वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित होकर भविष्य में महिलाओ को होने वाले सर्विकल कैंसर से बचाऐगी। उन्होने लक्षित सभी बालिकाओं से टीकाकरण करवाने अनुरोध किया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}