शहर

गेहूं उपार्जन के लिए 38 किसान पंजीयन केंद्र स्‍थापित

नीमच 04 मार्च 2026,

नीमच जिले में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में कुल 38 पंजीयन केन्द्र स्थापित किए गए हैं। रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहॅू का उपार्जन ई-उपार्जन परियोजना तहत 7 फरवरी 2026 से प्रारम्भ होकर 7 मार्च 2026 तक पंजीयन कार्य किया जा रहा है।

जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आर.एन.दिवाकर ने बताया, कि किसान अपना पंजीयन नजदीकी सोसायटी के पंजीयन केन्द्र पर नि:शुल्‍क करवा सकते हैं। इस वर्ष सभी किसानों को नवीन पंजीयन कराना अनिवार्य होगा । पूर्व में कराये गये किसान पंजीयन मान्य नहीं होगें। नवीन पंजीयन कराते समय कृषक निर्धारित आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता, आधार नम्बर एवं ऋण पुस्तिका की छायाप्रति संलग्न करे। यदि कृषक द्वारा भूमि शिकमी पर ली गई है, तो शिकमी अनुबंध-पत्र की प्रति भी प्रस्तुत करना होगी। जिले के सभी पंजीकृत किसान भाईयों से आग्रह किया गया है, कि रबी उपार्जन के लिए पंजीयन अपने नजदीकी पंजीयन केन्द्र पर अंतिम तिथि 7 मार्च 2026 के पूर्व किसान अधिक से अधिक पंजीयन कराना सुनिश्चित करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}