देशशहर

नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी के घाट की साफ-सफाई की

नीमच 16 अप्रेल 2026,

म.प्र.जनअभियान परिषद के अध्‍यक्ष एवं प्रदेश के मुख्‍यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आव्‍हान पर जन अभियान परिषद विकासखण्‍ड नीमच द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोत सेवा समागम कार्यक्रम में नीलकंठ महादेव बोरखेड़ी नदी घाट पर स्वच्छता के लिए श्रमदान किया। करीब दो घंटे चले स्वच्छता श्रमदान में 45 श्रमदानियों ने मिलकर नदी घाट पर साफ सफाई कर, घाट को स्वच्छ किया। इसके उपरांत जल चौपाल कर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता की शपथ दिलवाई। यह जानकारी जिला समन्‍वयक श्री वीरेन्‍द्र सिह ठाकुर ने दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}