शहर

जिले में 18 स्‍थाई आधार सेन्‍टर क्रियाशील आधार अपडेशन सुधार इन केंद्रों पर करवाए

नीमच 5 फरवरी 2025,

एस.डी.एम. श्री संजीव साहू ने बताया, कि नीमच जिले में 18 स्‍थाई आधार केंद्र संचालित है। इन आधार केंद्रों पर आधार में सुधार व अपडेशन का कार्य किया जा रहा है।

विकासखंड नीमच में पोस्‍ट ऑफिस दशहरा मैदान नीमच के पास प्रधान डाकघर, लोकसेवा केंद्र कलेक्‍टर परिसर नीमच, एम.पी.जी.बी. अम्‍बेडकर मार्ग एलआईसी रोड नीमच, सी.एस.सी.-अस्‍क सेन्‍टर 250 हुडकों कॉलोनी अम्‍बेडकर रोड नीमच, बैंक ऑफ इंडिया 49, टैगोर मार्ग नीमच में आधार केंद्र संचालित हैं।

मनासा में लोकसेवा केंद्र तहसील आफिस मनासा, लोकसेवा केंद्र तहसील कार्यालय रामपुरा, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक मनासा, स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया मनासा, महागढ पोस्‍ट ऑफिस आंत्रिमाता रोड मनासा, पोस्‍ट ऑफिस मनासा सदर बाजार मुदंरा कम्‍पाउंड, एम.पी.जी.बी. आधार मंदसौर स्‍क्‍वायर मनासा, पोस्‍ट ऑफिस रामपुरा में आधार केंद्र क्रियाशील हैं।

जावद में जावद पोस्‍ट ऑफिस, लोकसेवा केंद्र जावद, जावद में स्‍टेट बैंक ऑफ इंडिया सिंगोली, लोकसेवा केंद्र तहसील कार्यालय सिंगोली, खोर में स्‍टाफ कॉलोनी पोस्‍ट आफिस खोर में आधार केंद्र संचालित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}