शहर

जिले में एफ.एम.डी.टीकाकरण कार्यक्रम प्रारंभ– पशुओं का नि:शुल्‍क टीकाकरण करवाए

नीमच, 02 जनवरी 2025

उपसंचालक, पशुचिकित्सा डा.के.के.शर्मा ने बताया, कि 1 जनवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक एफ.एम.डी.टीकाकरण (मुहॅपका, खुरपका) टीकाकरण जिला में प्रारम्भ हो गया हैं। पशुपालक अपने पशुओं का टीकाकरण कराए। टीकाकरण निशुल्क एवं घर पहुंच हैं। टीकाकरण से संबंधित समस्या समाधान के लिए नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था या विकासखण्ड नोडल अधिकारी से सम्पर्क किया जा सकता हैं।

नीमच विकासखण्ड स्तर पर नोडल अधिकारी डा.गर्विता रूनवाल व्ही.ए.एस. मोबाईल नं. 7340062194, मनासा विकासखण्ड स्तर पर डा.राजेश पाटीदार एस.व्ही.एस मोबाईल नं. 9425922824 एवं जावद विकासखण्ड स्तर पर डा.सी.एल.मालवीय व्ही.ए.एस मोबाईल नं. 7828781146 से सम्पर्क किया जा सकता हैं। पशुपालक से टीकाकरण कार्यक्रम में सहयोग का अनुरोध कियागया हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}