शहरदेश

कलेक्‍टर द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर 37.63 लाख का अर्थदण्ड आरोपित

नीमच 21 नवम्‍बर 2024,

जिले में खनिज विभाग द्वारा विभिन्न खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर कलेक्‍टर श्री हिमांशु चन्‍द्रा के निर्देशन में लगातार कार्यवाही की जा रही है। गत डेढ़ माह में कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा ने अवैध उत्‍खनन एवं परिवहन के प्रकरणों में कुल 19 वाहनों पर 37.63 लाख का अर्थदण्ड अधिरोपित किया, जिसके विरूद्ध संपूर्ण राशि की वसूली वाहन मालिकों से खनिज विभाग द्वारा की गई है। इसमें 6 डम्पर 12 चक्का, 07 डम्पर 10 चक्का, 6 ट्रेक्टर ट्राली शामिल है। इन वाहनों से अवैध रूप से खनिज गिटटी, रेत, फर्शीपत्थर के खम्बे, मुरूम, खण्डा आदि का परिवहन किया जा रहा था। बुधवार को मुरूम का अवैध परिवहन कर रहे दो डम्परों पर कलेक्टर द्वारा रू. 4.22 लाख का अर्थदण्ड किया जाकर, वसूला गया है। जिला खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान ने उक्‍त जानकारी देते हुए बताया, कि जीरन क्षेत्र में मुरूम का अवैध परिवहन करते हुए 4 ट्राले एवं एक पोकलेन मशीन जप्त की गयी थी, जिसका प्रकरण विवेचना में है, दोषी अपराधियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है, पश्चात अर्थदण्ड अधिरोपित किया जाएगा। इसी प्रकार गांधी सागर डेम मे जप्त नावों एवं जहाज के प्रकरण में भी दोषियों की जानकारी प्राप्त होते ही प्रकरण कलेक्टर नीमच को प्रस्तुत किया जाएगा। विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्यवाहियों से अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर अंकुश लगा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}