क्राइमशहर

थाना नीमच सिटी पुलिस को मिली बडी सफलता,

कुल 01 प्रकरण मे एक प्लास्टिक की थैली मे भरी कुल 91 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ एमडी ड्रग्स व 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय एक बिना नंबर की मोटरसायकिल के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार किया ।

नीमच, दिनांकः 18.08.2026

माननीय मुख्यमंत्री महोदय म.प्र. शासन व श्रीमान डीजीपी महोदय म.प्र. के द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी एवं नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे प्रदेश व्यापी विशेष अभियान के तहत व श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री राजेश व्यास के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमति हेमलता अग्रवाल एवं नपुअ महोदया सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच सिटी निरी. विजय सागरिया के नेतृत्व मे पुलिस टीम थाना नीमच सिटी द्वारा प्रभावी कार्यवाही कर अवैध एमडी ड्रग्स व डोडाचूरा का परिवहन करते एक बिना नंबर की मोटरसायकिल को रोककर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है ।

घटना का विवरण –पुलिस थाना नीमच सिटी द्वारा दिनांक 18.08.26 की रात्रि मे नीमच मंदसोर रोड, दरगाह के सामने ग्राम हिंगोरिया पर मुखबीर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नाकाबंदी की जाकर एक काले रंग की होण्डा कम्पनी की बिना नंबर की मोटरसायकिल को मय पंचानो व फोर्स की मदद से रोककर उसकी तलाशी के दौरान आरोपी राजा के बाए जेब से एक सफेद प्लास्टिक की थैली मे कुल 91 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स तथा मोटरसायकिल पर बंधे हरे रंग के प्लास्टिक के कट्टे मे भरा कुल 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का डोडाचुरा आरोपी राजा पिता अब्दुल रहीम कोडा जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी जामा मस्जिद के पास कोडिया देहरा मोहल्ला ग्राम मुल्तानपुरा, पुलिस थाना वायडीनगर जिला मंदसौर (म.प्र.) से विधिवत समक्ष पंचान जप्त किया गया तथा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया व अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व डोडाचूरा अपने साथी समीर पिता रफीक शाह निवासी ईदगाह के सामने ग्राम मुल्तानपुरा जिला मन्दसौर से लाना बताया बाद प्रकरण मे समीर को सहआरोपी बनाया गया। मौके पर की गई कार्यवाही पूर्ण कर, थाना नीमच सिटी पर अपराध धारा 8/15,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया व गिरफ्तार आरोपी से अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा व एमडी ड्रग्स के स्त्रोतो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।

नोटः- आरोपी राजा पिता अब्दुल रहीम कोडा पुर्व मे थाना जावद जिला नीमच के अपराध 122/2025 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट मे फरार होकर आरोपी 5000 रूपये का ईनामी है।

नाम गिरफ्तार आरोपीः 01 राजा पिता अब्दुल रहीम कोडा जाति मुसलमान उम्र 24 साल निवासी जामा मस्जिद के पास कोडिया देहरा मोहल्ला ग्राम मुल्तानपुरा, पुलिस थाना वायडीनगर जिला मंदसौर (म.प्र.)

नाम फरार आरोपीः-

02 समीर पिता रफीक शाह निवासी ईदगाह के सामने ग्राम मुल्तानपुरा जिला मन्दसौर

जप्त मश्रुकाः-

01.अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स कुल 91 ग्राम कीमती 09 लाख रुपये।

02.अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडाचुरा 05 किलोग्राम किमती 75000 रूपये।

03.एक मोसा. बिना नंबर कीमती 70 हजार रुपये।

04.एक मोबाईल कीमती 5000 रूपये।

कुल मिला मनुका कीमती 10 लाख 50 हजार रुपये ।

सराहनीय कार्य उक्त कार्य में निरीक्षक विजय सागरिया थाना प्रभारी थाना नीमच सिटी एंव थाना टीम व सायबर सेल नीमच का सराहनीय योगदान रहा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}