शहर

नपा के विशेष सम्मेलन में करोड़ों के विकास कार्यों सहित सभी 44 प्रस्ताव पारित

लीज नवीनीकरण, बंगला बगीचा व नामांतरण के 470 प्रकरण हुए पास बगीचों के विकास व सीसी रोड सहित विभिन्न विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

नीमच, 01 जुलाई 2026

नगर पालिका परिषद नीमच का विशेष सम्मेलन नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता व मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया की उपस्थिति में 1 जुलाई बुधवार को प्रातः 11 बजे बंगला नंबर 60 स्थित परिषद हाल में आहुत किया गया। छुटपुट बहस व आंशिक विरोध के बीच विशेष सम्मेलन के एजेंडे में शामिल सभी 44 प्रस्ताव को पार्षदों ने पारित कर दिया।

विशेष सम्मेलन के इस एजेंडे में जहां नामांतरण के 305 प्रकरण, बंगला बगीचा भूमि व्यवस्थापन के 51 प्रकरण व लीज नवीनीकरण के 114 प्रकरण शामिल किए गए थे वही विभिन्न चौराहो,मार्गों व बगीचे के नामकरण, महापुरुषों की प्रतिमा स्थापित करने, बगीचों का विकास करने, प्रधानमंत्री आवास के भवन से संबंधित प्रस्ताव के साथ ही श्वानों की नसबंदी, पेयजल वितरण एवं संधारण कंपनी का 1 वर्ष का कार्यकाल बढ़ाने एवं वार्ड क्रमांक 11 मैं सीसी निर्माण, वार्ड क्रमांक 6 नाथू खेड़ी एवं यादव मंडी में आश्रय निधि के तहत विकास कार्य कराए जाने, वार्ड क्रमांक एक रावण रुंडी मे रोड व नाली निर्माण, वार्ड क्रमांक 15, 16, 19,21 के अंतर्गत आने वाले मूलचंद मार्ग पर सड़क निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 कीर्ति नगर में सीसी रोड निर्माण सहित अनेक प्रस्ताव शामिल किए गए थे। इन प्रस्ताव में एक प्रस्ताव बहुमत के आधार पर जबकि शेष सभी प्रस्ताव सर्वानुमति से पारित किए गए।

विशेष सम्मेलन समाप्ति पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा ने सभी प्रस्ताव पारित करने के लिए पार्षदों को धन्यवाद देते हुए कहा कि एजेंडे में शामिल सभी प्रस्ताव पारित होने से जहां शहर विकास को गति मिलेगी वही नागरिकों के कार्य भी त्वरित गति से संपन्न हो सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}