शहर

पोस्ट ऑफिस में आधार सेवाओं के लिए विशेष अभियान 4 जुलाई को नवीन आधार पंजीयन, अपडेट एवं मोबाइल-ईमेल लिंकिंग सहित मिलेंगी विभिन्न सेवाएं

नीमच, 01 जुलाई 2026,

आमजन को आधार संबंधी सेवाएं सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नीमच डाक संभाग द्वारा डाकघरों के आधार एनरोलमेंट एवं अपडेट सेवा केंद्रों पर 4 जुलाई 2026 (शनिवार) को विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा।

अभियान के दौरान नागरिकों को नवीन आधार पंजीयन, आधार कार्ड में आवश्यक संशोधन, बायोमेट्रिक अपडेट तथा आधार से मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी लिंक कराने सहित विभिन्न सेवाएं प्रदान की जाएंगी। अभियान के दिन 4 जुलाई को सभी आधार सेवा केंद्र प्रातः 8 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित रहेंगे।

डाक विभाग मंदसौर-नीमच के अधीक्षक ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने निकटतम डाकघर स्थित आधार सेवा केंद्र पर पहुंचकर इस विशेष अभियान का लाभ उठाएं।

यह अभियान मंदसौर जिले के मुख्य डाकघर, सिटी डाकघर, सुवासरा मंडी, भानपुरा, गरोठ, शामगढ़, दलौदा, नाहरगढ़, सीतामऊ, बूढ़ा, मल्हारगढ़ एवं पिपलिया उपडाकघरों तथा नीमच जिले के नीमच प्रधान डाकघर, बघाना, खोर, जावद, महागढ़, मनासा, रामपुरा सहित विभिन्न डाकघरों में संचालित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}