देशशहर

“पोषण पखवाड़ा” के तहत जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ-शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम सम्‍पन्‍न कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया

नीमच 23 अप्रैल 2026

“पोषण पखवाड़ा” के तहत नीमच जिले में पाँच स्थानों पर निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं मातृ एवं शिशु पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिविरों का आयोजन आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिताखेड़ा द्वारा ग्राम रामनगर, आयुष्मान आरोग्य मंदिर थडोद द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2, शासकीय आयुर्वेद औषधालय हरवार द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2, शासकीय आयुर्वेद औषधालय नीमच सिटी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-71 एवं शासकीय आयुर्वेद औषधालय मनासा द्वारा ग्राम जमुनिया रावजी के आंगनवाड़ी केंद्र पर किया गया।

इन शिविरों में आमवात, संधिवात, चर्म रोग, श्वास, कास, प्रतिश्याय, उदर रोग, रक्ताल्पता, उच्च रक्तचाप, अर्श, अम्लपित्त, अग्निमांद्य, ज्वर, विबंध, साइटिका, प्रमेह आदि रोगों की जांच कर रोगियों को निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। साथ ही रक्तचाप की निःशुल्क जांच की गई एवं विभिन्न पौष्टिक आहार सामग्रियों के स्टॉल के माध्यम से उनकी उपयोगिता की जानकारी दी गई।

कार्यक्रमों में गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली महिलाओं को संतुलित आहार, सुपोषण, स्तनपान के महत्व एवं जन्म से 2 वर्ष तक के बच्चों के समुचित पोषण के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मौसमी बीमारियों से बचाव, तनाव मुक्ति एवं स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के बारे में आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।

शिविरों में डॉ.तारेन्द्र सिंह सोनगरा, डॉ.आर.पी.वर्मा, डॉ.नीरज भाटी, डॉ.मदनलाल पाटीदार, डॉ. सीमा पाटीदार सहित श्री जगदीश इरवार, श्रीमती संजू भदौरिया, श्री आजाद मंसूरी, श्री दिलीप कुमार टिपण एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं ने सेवाएं एवं सहयोग प्रदान किया। इन शिविरों में कुल 238 हितग्राहियों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया, जिनमें चिताखेड़ा में 41, हरवार में 54, नीमच सिटी में 36 एवं मनासा में 67 हितग्राही सम्मिलित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}