देशशहर

स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत- नीमच नगर पालिका ने निकाली स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली

नीमच, 13 अप्रैल 2026

नगर पालिका परिषद नीमच ने सोमवार 13 अप्रैल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया व स्वास्थ्य सभापति श्री धर्मेश पुरोहित के नेतृत्व में सहयोगी संस्था-यूनिक वेस्ट मैनेजमेंट एंड कंसल्टेंसी प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शहर में स्वच्छता जागरूकता वाहन रैली का आयोजन किया। वाहन रैली को नगर पालिका की वाहन शाखा प्रभारी उप यंत्री श्रीमती एवं अपर्णा गिरी एवं स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक ने बंगला नंबर 60 से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाहन रैली रास्ते भर स्वच्छता गीतों से शहर को गूंजायमान करते एवं स्वच्छता का संदेश देते हुए निकली।

वाहन रैली में नगर पालिका के सभी कचरा संग्रहण वाहन कतारबद्ध होकर स्वच्छता गीतों से स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए चल रहे थे। रैली में उप यंत्री श्री अर्पणा गिरी, स्वास्थ्य अधिकारी श्री दिनेश टांक, श्री शुभम उपाध्याय,श्री पीयूष शर्मा ,श्री अनुराग व्यास भी शामिल थे।इस रैली का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता का महत्व, कचरा पृथक्करण, प्लास्टिक के उपयोग में कमी तथा अपने आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित करना था!

रैली पुरानी नगर पालिका से सेन सर्किल तक नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जिसमें स्वच्छता संदेशों से युक्त वाहन, बैनर एवं ध्वनि प्रचार के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे गीले एवं सूखे कचरे को अलग-अलग रखें तथा नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।

इस आयोजन में नगर पालिका परिषद,के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}