वार्ड क्रमांक 6 में कम्युनिटी हॉल डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम कल
37.27 लाख की लागत से होगा डोम का निर्माण
नीमच, 13 अप्रैल 2026
नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चौपड़ा के मार्गदर्शन में जारी विकास श्रृंखला के तहत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकरजी की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल मंगलवार को सायंकाल 4 बजे वार्ड क्रमांक 6 स्थित अंबेडकर मांगलिक भवन (कम्युनिटी हॉल) के यहां विधायक श्री दिलीपसिंह जी परिहार के प्रयासों से सीएम मॉनीट योजना अंतर्गत 37.5 लाख की लागत से होने वाले डोम निर्माण का भूमिपूजन कार्यक्रम रखा गया है।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कार्यालय अधीक्षक श्री कन्हैयालाल शर्मा ने बताया कि उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री दिलीपसिंह परिहार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती वंदना खंडेलवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री दारासिंह यादव के मुख्य आतिथ्य एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति-गौरव चोपड़ा की अध्यक्षता तथा नगरपालिका उपाध्यक्ष श्रीमती रंजना-करणसिंह परमाल, लोक निर्माण सभापति श्री मनोहर मोटवानी, समस्त सभापतिगण एवं गणमान्य नागरिकों के विशेष आतिथ्य में आयोजित होगा।
श्रीमती बामनिया ने समस्त सभापतिगण, समस्त पार्षदगण, पत्रकारगणों, गणमान्य नागरिकों एवं वार्डवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।



