शहर
कलेक्टोरेट में सामुहिक राष्ट्रगॉन एवं वन्दे मातरम का गायन

नीमच 01 अप्रेल 2026,
कलेक्टर कार्यालय नीमच में बुधवार को सामुहिक राष्ट्रगॉन एवं वंदेमातरम का गायन किया गया। राष्ट्रगॉन, म.प्र.गान एवं वन्देमातरम का गायन डिप्टी कलेक्टर श्री चंद्रसिह धार्वे एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम.एस.मांगरिया तथा जिला अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में हुआ।
इस मौके पर कलेक्टोरेट परिसर स्थित सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों ने सामुहिक रूप से राष्ट्रगॉन, वंदे मातरम एवं म.प्र.गॉन का गायन किया। तदपश्चात अप्रेल माह में शासकीय कार्यो की शुरूआत की गई।
इस अवसर पर कलेक्टोरेट, राजस्व, भू-अभिलेख, श्रम, सहकारिता विभाग, शिक्षा, कोषालय, जनसंपर्क कार्यालय, शहरी विकास अभिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।



