
नीमच, 24 मार्च 2026
पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में तथा श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया एवं श्रीमान एसडीओपी श्री रोहित राठोर जावद के मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपियो जुनैद अख्तर व दानीश उर्फ शानू के कब्जे से मारूती सुजूकी अरटिगा सिल्वर रंग की कार RJ17UA/6450 से 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी जप्त कर आरोपियो 1. जुनैद अख्तर पिता जाकीर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी कोटरी फकीरो की मस्जिद के पीछे छावनी कोटा राजस्थान 2. दानीश उर्फ शानू पिता निजामुद्दीन जाति मुसलमान उम्र 33 साल निवासी कोटरी फकीरो की मस्जिद के पीछे छावनी कोटा राजस्थान को किया गिरफ्तार।
दिनांक 23.03.2026 को अवैध मादक पदार्थ की धरपकड व नाकाबंदी हेतु लगाई गई पुलिस टीम के द्वारा संदिग्ध वाहनो की चेकिंग करते ग्राम सिंगोली कास्या आमरोड़ ग्राम फुसरिया करीब 18.30 बजे एक मारूती सुजूकी अरटिगा सिल्वर रंग की कार आती दिखी जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे जो कार चालक पुलिस की चैकिंग देखकर अपनी सिल्वर रंग अरटिगा कार को पलटाकर भगाने का प्रयास करने लगे उक्त वाहन को शंका होने पर शासकीय वाहन व फोर्स, पंचान की मदद से मारूती सुजूकी अरटिगा कार को घेराबंदी कर आरोपियो जुनैद अख्तर व दानीश उर्फ शानू के कब्जे से एक मारूती सुजूकी अरटिगा सिल्वर रंग की कार क्रमांक RJ17UA/6450 से 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी जप्त कर आरोपियो 1. जुनैद अख्तर पिता जाकीर हुसैन जाति मुसलमान उम्र 25 साल निवासी कोटरी फकीरो की मस्जिद के पीछे छावनी कोटा राजस्थान 2. दानीश उर्फ शानू पिता निजामुद्दीन जाति मुसलमान उम्र 33 साल निवासी कोटरी फकीरो की मस्जिद के पीछे छावनी कोटा राजस्थान को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियो से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ एम.डी के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
जप्त संपत्ती-
01. 160 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. कीमती 16,00000 रूपये
02. एक मारूती सुजूकी अरटिगा सिल्वर रंग की कार क्र-RJ17UA/6450 कीमती 800000 रूपये
03. एक फिरोजी रंग का मोटोरोला कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल फोन किमती 15,000 रूपये, एक सिल्वर रंग का ओप्पो कंपनी का एन्ड्राईड मोबाईल किमती 15,000 रूपये कुल कीमती 2430000 रूपये
सराहनीय कार्य – उक्त कार्य मे थाना प्रभारी श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



