
नीमच, 24 मार्च 2026
नगर पालिका नीमच ने सोमवार 23 मार्च को तहसीलदार श्री अजेंद्रनाथ प्रजापति एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के मार्गदर्शन में कलेक्टर कार्यालय से नवीन जिला न्यायालय भवन तक सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए 10 से अधिक गुमटियां हटाकर निर्माणाधीन शहरी हाइवे एवं आवागमन में आ रही बाधा को दूर किया।
सोमवार को तहसीलदार श्री अजेंद्रनाथ प्रजापति के नेतृत्व में नगर पालिका का अमला जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राली व अन्य संसाधनों के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर पहुंचा और यहां से नवीन न्यायालय भवन तक सड़क किनारे अनधिकृत रूप से रखी गई गुमटियों को जेसीबी की मदद से हटवाकर ट्रैक्टर ट्राली द्वारा पुराने नगर पालिका परिसर पहुंचाया गया।
कार्रवाई के दौरान नगर पालिका के प्रभारी राजस्व अधिकारी श्री टेकचंद बुनकर, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया, श्री तेजप्रकाश चोपड़ा, श्री योगेश टांकवाल आदि भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।



