देश

मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना बनी वरदान नि: शुल्‍क सफल सर्जरी से दिव्या को मिला जीवनदान

नीमच 16 मार्च 2026,

कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देशानुसार राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत जन्मजात रोगों से ग्रसित वंचित बच्चों के उपचार हेतु जिले में गहन सर्वे करवाया गया है। सर्वे में मनासा ब्लाक के धाकडखेडी गाव की बेटी दिव्या को आरबीएसके की टीम ने जांच में पाया कि बच्ची के दिल में छेद हैं। आरबीएसके टीम की डॉ स्वाती जैन ने गांव जाकर,जांच कर उपचार हेतु परामर्श दिया एवं जिला चिकित्सालय नीमच रेफर किया।

दिव्या पिता मुकेश निवासी ग्राम धाकडखेडी तहसील मनासा उम्र 10 वर्ष की मुख्यमंत्री बाल हदय उपचार योजनान्तर्गत इन्दौर स्थित मान्यताप्राप्त निजि चिकित्सालय में निःशुल्क सफल सर्जरी करवाई। जिस पर परिजन का कोई खर्चा नही हुआ। सर्जरी के पश्चात बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ हैं एवं बच्ची के परिजन खुश हैं। के जिला प्रशासन का धन्यवाद दे रहे है।

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अन्तर्गत 0 से 18 वर्ष के भी बच्चों की जन्मजात विकृतियों की सर्जरी मान्यताप्राप्त निजी एवं शासकीय अस्पतालो में निःशुल्क कराई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}