शहरदेश

होली पर कुम्हारा गली वासियो को मिली सुंदर सड़क की सौगात

श्रीमती चोपड़ा ने किया डामरीकरण कार्य का निरीक्षण क्षेत्रवासियों ने गुलाल लगाकर किया नपा अध्यक्ष का स्वागत

नीमच, 03 मार्च 2026

नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती स्वाति गौरव चोपड़ा के मार्गदर्शन में शहर में जारी विकास श्रृंखला के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों का चोड़ीकरण, डामरीकरण, सीसी रोड, बगीचों का कायाकल्प, नाली निर्माण सहित अनेक विकास कार्य निरंतर जारी है। विकास कार्यों की इसी श्रंखला के तहत वार्ड क्रमांक 22 के अंतर्गत आने वाले कुम्हारा गली चौराहा से हम्माल मोहल्ला चौराहा तक करीब 14. 23 लाख रुपए की लागत से बनने वाली 350 मीटर लंबी व करीब 5 मीटर चौड़ी सड़क के डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा होली के दिन 2 मार्च को पार्षद श्री अरुण प्रजापति के साथ कुम्हारा गली क्षेत्र में पहुंची और क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करते हुए क्षेत्रवासियों को होली के दिन सुंदर सड़क की सौगात दी एवं ठेकेदार को कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश दिए।

 

क्षेत्रवासियों ने किया नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा का गुलाल लगाकर स्वागत- जब नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा कुम्हारा गली में डामरीकरण कार्य का निरीक्षण करने पहुंची तो क्षेत्र वासियों ने डामरीकरण कार्य की सौगात मिलने पर नपा अध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा व पार्षद श्री अरुण प्रजापति का आभार व्यक्त करते हुए कार्य की सराहना की एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देते हुए नपा अध्यक्ष एवं पार्षद का स्वागत किया।

इस दौरान श्रीमती चोपड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन जी यादव के नेतृत्व में पूरे देश एवं हमारे प्रदेश का चंहुँमुखी विकास हो रहा है और उसी के अनुरूप सांसद सुधीर जी गुप्ता एवं विधायक दिलीपसिंह जी परिहार के मार्गदर्शन में हमारी परिषद नीमच शहर के विकास को गति प्रदान कर रही है। वार्ड क्रमांक 22 में पार्षद अरुण जी प्रजापत की पहल पर अनेक विकास कार्य करवाए गए हैं और जो कार्य बचे हैं उन्हें भी शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान समाजसेवी श्री वासुदेव गर्ग, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिव माहेश्वरी, श्री शंकर बंसल, पार्षद श्री अरुण प्रजापति, श्री आलोक सोनी, नपा इंजीनियर श्री अतुल मोरे, श्री अर्जुनसिंह राठौर एवं क्षेत्र के अनेक महिला पुरुष उपस्थित थे। इस दौरान नपाध्यक्ष श्रीमती चोपड़ा ने भी सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं प्रदान की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}