शहरदेश

कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई- 103 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं

नीमच 25 फरवरी 2026,

कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को जनसुनवाई करते हुए कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने 103 आवेदकों की समस्‍याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को प्राप्‍त आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री चंद्रसिह धार्वे एवं सुश्री श्रुति भयडिया व जिला अधिकारी उपस्थित थे।

जनसुनवाई में सोनियाना के गेंदमल, बरूखेडा की मुन्‍नीबाई, मनासा की चंदाबाई, इंदिरा नगर नीमच की इंदिराबाई, बंगरेड की हर्षिता लोहार, नीमच के अनिल दुआ, जाट की कोशल्‍याबाई, बिसलवास सोनिगरा के मोहनलाल, चडौल के शैलेन्‍द्र सिह, बघाना के मांगीलाल, सरवानिया महाराज की गीताबाई, बावल नई के बालूराम, सेमली चंद्रावत के मोहनलाल, सुवाखेडा के राजेश नायक, विकास नगर नीमच के रमेशचंद्र सांखला, दुरगपुरा की शांतिबाई, ने भी अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्‍तुत कर, अपनी समस्‍याएं सुनाई।

जनसुनवाई में मनासा रामपुरिया के वार्ड नम्‍बर 13 की प्रिया सोलंकी ने बगैर सूचना के न.प.प्रशासन द्वारा उसकी झुग्‍गी तोड़कर नुकसान पहुचाने पर मुआवजा दिलाने और झुग्‍गी के स्‍थान पर अन्‍यत्र विस्‍थापित करने का अनुरोध किया। इस पर कलेक्‍टर ने एसडीएम मनासा एवं सीएमओ मनासा को कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

जनसुनवाई में रामपुरा के कमलेश मालवीय ने बैसला में एक निजी चिकित्‍सक द्वारा अवैध रूप से क्‍लीनिक संचालित कर आमजनों के स्‍वास्‍थ्‍य के साथ खिलवाड़ करने संबंधी आवेदन पर मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी को बैसला के उक्‍त क्‍लीनिक पर टीम भेजकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में मनासा के राहुल, रतनगढ़ के चांदमल चारण, भादवामाता के मोनु रेगर, इमलीबाग उषागंज कालोनी मनासा के नसीम बी, गणेशपुरा की गीताबाई, भाटखेडी की पुजा बंजारा, डायली की इंद्राबाई, पालराखेडा के अमृत नागदा, आमलीचक की मुन्‍नाबाई, जवासा की मायाबाई, मनासा की भागवंतीबाई, बघाना के दिनेश, अम्‍बेडकर कॉलोनी नीमच की शांतिबाई, फुलपुरा के सुरेशचंद्र शर्मा, आमली चक की कालीबाई, धा‍मनिया के बादल सालवी, मनासा के राधेश्‍याम,दारू के जमनालाल, ने भी जनसुनवाई में अपनी समस्‍याओं से संबंधित आवेदन प्रस्‍तुत किए।

कलेक्‍टर ने प्राप्‍त सभी आवेदनों का समय-सीमा में निराकरण कर की गई कार्यवाही से अवगत कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}