दिव्यांग परमात्मा का परम अंश और इनकी सेवा परमात्मा की सेवा :- विधायक श्री सखलेचा
रतनगढ़ में संकल्प से समाधान के तहत दिव्यांग शिविर सम्पन्न

नीमच (सिंगोली), 22 फरवरी 2026
सामाजिक समानता और समरसता लोक कल्याणकारी राज्य का प्राथमिक दायित्व है। समाज के सभी वर्गों, विशेषकर दिव्यांगजनों और कमजोर वर्गों के हितों की पूर्ति एवं उनका संरक्षण हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार दिव्यांगजनों को संबल देकर उन्हें समर्थ और सशक्त बनाने के लिए हर जरूरी कदम उठा रही है। दिव्यांगजन परमात्मा का परम अंश है और इनकी सेवा परमात्मा की सेवा है।
यह बात मध्यप्रदेश शासन के पूर्व केबिनेट मंत्री व जावद विधायक ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। वे शनिवार को रतनगढ़ स्थित वीरेंद्र कुमार सखलेचा सामुदायिक भवन में संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित दिव्यांग शिविर को सम्बोधित कर रहे थे।
विधायक श्री सखलेचा ने बताया कि दिव्यांगजनों को लाभ दिलाने के लिए शिविर लगाएं जा रहे है। इन शिविरों में नए दिव्यांगजनों को भी चिन्हित किया जा रहा और उन्हें उनकी जरूरत के मुताबिक सहयोग, मार्गदर्शन तथा सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
विधायक श्री सखलेचा ने अंत मे बताया कि दिव्यांगोंजनों की सेवा और सशक्तिकरण के लिये राजनीतिक दलों , सामाजिक सँगठनो ओर नेताओ को निस्वार्थ भाव से आगे आना चाहिये। यह न केवल मानवीय कार्य है बल्कि लोकतंत्र में दिव्यांगों की सम्मानजनक जीवन और अधिकार दिलाने के लिये एक समावेशी समाज का निर्माण करना भी जरूरी है ।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सखलेचा ने दिव्यांगों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये।
इस अवसर पर जावद जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा, जिला उपाध्यक्ष सतीश व्यास, सरवानिया मंडल अध्यक्ष अर्जुन माली, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि कचरूमल गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित थे।



