
नीमच 22 जनवरी 2026,
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में 25 जनवरी 2026 को भोपाल में आयोजित मतदाता दिवस समारोह में महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत नीमच जिले में उत्कृष्ट कार्य के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय मतदाता दिवस समारोह कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेशन सेंटर भोपाल में 25 जनवरी को प्रात: 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में नीमच के साथ ही अशोक नगर एवं बैतूल जिलो के कलेक्टर भी सम्मानित होंगे।



