शहरक्राइम

पुलिस कंट्रोल रूम नीमच पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय जन सुनवाई शिकायत निवारण एवं सीएम हेल्पलाईन शिविर 

ए.एस.पी. श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा शिविर में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का किया संतुष्टि पूर्वक निराकरण, जन सुनवाई में आयें लगभग 27 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश

नीमच, 21 जनवरी 2026

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री उमेश जोगा द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन श्री उमेश जोगा द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में दिनांक 20.01.2026 को पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसोदिया के समक्ष प्रस्तुत किया। ए.एस.पी. श्री नवल सिंह सिसोदिया द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के आवेदकांे को संतुष्टिपूर्वक सुना जाकर शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 27 फरियादियों द्वारा एसपी श्री अंकित जायसवाल के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये।

जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा एवं उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा सुश्री निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}