
नीमच, 15 जनवरी 2026
दूषित पेयजल से नागरिकों के बचाव हेतु नगर पालिका नीमच द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया के नेतृत्व में लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत बुधवार 14 जनवरी को श्रीमती बामनिया ने कैंपर वाले पानी का सैंपल फेल होने पर अधीनस्थ अमले के साथ जाकर पानी के दो प्लांट को सील करने की कार्रवाई की!
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती दुर्गा बामनिया ने बताया कि नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने हेतु गत दिनों शहर में कैंपर द्वारा वितरण किए जाने वाले पानी के सैंपल लिए गए थे! सैंपल की जांच में पानी अशुद्ध पाए जाने पर नगर पालिका नीमच द्वारा ग्वालटोली स्थित एक्वा शीप चिल्ड वाटर प्लांट एवं बरुखेड़ा रोड स्थित शिवना चिल्ड वाटर प्लांट को सील किया गया! इस दौरान नगर पालिका के राजस्व अधिकारी श्री संजय पाटीदार, श्री महावीर जैन, श्री हेमंत सिसोदिया, नपा केमिस्ट श्री सुरेश पवार आदि भी सीएमओ के साथ थे!
सीएमओ श्रीमती बामनिया ने बताया कि शहर में निजी वाटर प्लांट से कैंपर द्वारा अशुद्ध पेयजल वितरण की शिकायत पर नगर पालिका द्वारा कैंपर द्वारा वितरण किए जाने वाले पानी के सैंपल लेकर उनकी जांच कराई गई जिसमें दो वाटर प्लांट के सैंपल अमानक पाए जाने पर दोनों प्लांट सील किए गए हैं! आगे भी इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी!



