शहर

कलेक्‍टर द्वारा वर्ष 2026 के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों में 13 अवकाश घोषित

नीमच 13 जनवरी 2026,

मध्‍यप्रदेश शासन, महिला एवं बाल विकास भोपाल द्वारा 13 दिवस का स्‍थानीय परिस्थितियों के अनुसार अवकाश नियत करने के अधिकार कलेक्‍टर को प्रत्‍यायोजित किए जाने से नीमच जिले में संचालित आंगनवाडी केंद्रों में वर्ष 2026 में कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा द्वारा अवकाश घोषित किय गये है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि वर्ष 2026 में आंगनवाड़ी केंद्रों में 3 मार्च 2026 मंगलवार को होली, 21 मार्च 2026 शनिवार को ईद-उल-फितर, 14 अप्रेल 2026 मंगलवार को डॉ.अम्‍बेडकर जयंती/वैशाखी, एक मई 2026 शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा, 17 जून 2026 बुधवार को महाराणा प्रताप जयंती/ छत्रसाल जयंती, 28 अगस्‍त 2026 शुक्रवार को रक्षाबंधन, 4 सितम्‍बर 2026 शुक्रवार को जन्‍माष्‍टमी, 14 सितम्‍बर 2026 सोमवार को गणेश चतुर्थी, 2 अक्‍टूबर 2026 शुक्रवार को गांधी जयंती, 20 अक्‍टूबर 2026 मंगलवार को दशहरा(विजयादशमी), 9 नवम्‍बर 2026 सोमवार को गोवर्धन पूजा, 24 नवम्‍बर 2026 मंगलवार को गुरूनानक जयंती एवं 25 दिसम्‍बर 2026 शुक्रवार को खिस्‍त जयंती (क्रिसमस) का अवकाश घोषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}