
नीमच 18 दिसम्बर 2025,
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में मिशन वात्सल्य अंतर्गत जिला मुख्यालय नीमच पर प्रशिक्षण बुधवार को आयोजित किया गया । जिला कार्यकम अधिकारी मबावि नीमच सुश्री अंकिता पंड्या ने बताया, कि मिशन वात्सल्य अंतर्गत “किशोर न्याय बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम 2015” के प्रावधान एवं मिशन वात्सल्य के तहत राज्य सरकार के अधिकारियों एवं संबंधित स्टेकहोल्डर्स को बाल संरक्षण कानून से परिचय करवाने, राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री विकास अहीर द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी ने प्रशिक्षण के महत्व के बारे में बताया। प्रशिक्षण में मिशन वात्सल्य के राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर श्री चंदन भाबर ने बच्चों की सेफ्टी एवं बाल अधिकार के विषय पर रोचक ढंग से प्रतिभागियों को जानकारी दी और बाल हित में वीडियो क्लिप के माध्यम से प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण में किशोर न्याय बोर्ड से श्री विकास खंडेलवाल,सुश्री ज्योति बेस, बाल कल्याण समिति से श्री प्रवीण शर्मा,पुलिस विभाग, जिला पंचायत, शिक्षा विभाग,जिला शिक्षा केंद्र, जनजाति कार्य विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, परियोजना अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर,सपोर्ट पर्सन, सेक्टर सुपरवाइजर,आश्रय गृह प्रतिनिधि आदि प्रतिभागी उपस्थित थे। अतं में सहायक संचालक श्री बैरागी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

