
- नीमच ,1 अक्टूबर 2025,
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के मार्गदर्शन में जिले में आयोजित सेवा पखवाड़ा स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा नवाचार करते हुए नीमच शहर के गरबा पाण्डालों में स्वास्थ विभाग की टीम लगाकर महिलाओं और किशोरी बालिकाओं की स्वास्थ तथा हीमोग्लोबीन की जांच की गई है। साथ ही उन्हें स्वास्थ की उचित देखभाल करने के संबंध में भी जागरूक किया गया।
नीमच के गरबा पाण्डालों में एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता, शहरी आशा कार्यकर्ता द्वारा 385 महिलाओं का हीमोग्लोबीन परीक्षण किया तथा 110 महिलाओं की बी.पी. 45 महिलाओ की शुगर की जॉंच की गई है। गॉधी वाटिका नीमच, इंदिरा नगर नीमच, राठौर परिसर नीमच, विकास नगर नीमच, बघाना नीमच आदित्य स्टेट नीमच, नीमच सिटी गरबा पांडाल मे एएनएम स्वास्थ्य कार्यकर्ता शहरी आशा कार्यकर्ता द्वारा गरबा पांडाल मे आने वाली महिलाओं, किशोरी बालिकाओं का एच.बी. परीक्षण बी.पी. शुगर की जॉच एंव परामर्श सेवाऐ प्रदान की गई है।