शहरक्राइम

खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए 05 डम्पर और 03 ट्रेक्टर जप्त

डंपर मालिको ने किया जी.पी.एस. लाक

नीमच, 19 फरवरी 2025

कलेक्टर श्री हिमांशु चन्द्रा के निर्देश पर जिले में खनिज विभाग द्वारा अवैध परिवहन के विरूद्ध लगातार कार्यवाही के परिप्रेक्ष्य में दिनांक 17.02.2025 से दिनांक 19.02.2025 की प्रातः तक खनिजों का अवैध परिवहन करते हुए कुल 08 वाहन जप्त किये गये। जिला खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान ने बताया कि जिले में जावद, नीमच, जीरन तथा डीकेन एवं रतनगढ क्षेत्र में कार्यवाही की गयी। डीकेन, रतनगढ रोड़ पर 03 डम्पर रेत का अवैध परिवहन करते हुए जिनमें से एक डम्पर क्र. RJ09GF8605 तथा दो अन्य डम्पर बिना नंबर के जिनका चेचिस क्र. MAT466458K3C07222, MAT781004M3K22046 जप्त किये गये। एक डम्पर जिसका पंजीयन क्र. RJ09GB3700 मुरूम का सुवाखेडा में एक डम्पर जिसका पंजीयन क्र. RJ09GC0155 मुरूम का खेताखेडा में तथा 03 ट्रेक्टर जिसका पंजीयन क्र. क्रमशः MP44AB5902, MP44AA6885, MP44AA5608 है जिनको महेशपुरिया, सुवाखेडा, एवं नीमच सिटी में खण्डा, गिट्टी एवं रेत का परिवहन करते हुए जप्त किये जाकर डीकेन पुलिस चौकी, जीरन थाना, जावद एवं नीमच सिटी थाने पर पुलिस अभिरक्षा में दिये गये। इस संपूर्ण कार्यवाही में खनिज अधिकारी श्री आरिफ खान, सहायक खनिज अधिकारी श्री गजेन्द्रसिंह डावर, श्री सुनिल जाधव खनिज सर्वेयर एवं होमगार्ड सैनिक श्री राजेन्द्रसिंह क्र.144. श्री जितेन्द्रसिंह 61, श्री बलवंतसिंह 127 मुकेश 152 शामिल थे।

इन सभी वाहनों के प्रकरणों को अर्थदण्ड की कार्यवाही हेतु कलेक्टर महोदय के न्यायालय में प्रेषित किया जा रहा है।

खनिज अधिकारी श्री खान ने बताया कि अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}