
नीमच 02 अप्रेल 2026,
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, जीरन में बुधवार को ‘स्कूल चलें हम’ अभियान के अंतर्गत ‘जिला स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिंह चौहान, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव ने दीप प्रज्जवलित कर, मॉ सरस्वती का पूजन कर किया । प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नव प्रवेशित बच्चों को तिलक लगाकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया एवं नि:शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं 52 विद्यार्थियों को नि:शुल्क साईकिलें वितरित की गई। जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम.मांगरिया ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जनसिह चौहान ने उदबोधन में कहा, कि आज के बेटे- बेटियां कल का भविष्य है। शासन की मंशा है, कि संसाधनों की कमी से बेटियों की पढाई में बाधा न आये, बेटे-बेटियां मन लगाकर पढें एवं अपने माता-पिता, ग्राम एवं जिले का नाम रोशन करें।
कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने अपने उदबोधन में कहा, कि बच्चें अपना भविष्य पढाई के माध्यम से ही बदल सकते है उन्होंने शिक्षकों को भी पूर्ण निष्ठा एवं लगन से अध्यापन करवाने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एसडीएम नीमच श्री संजीव साहू ,जिला शिक्षा अधिकारी श्री एस.एम. मांगरिया, जिला परियोजना समन्वयक श्री दिलीप कुमार व्यास,सहायक परियोजना समन्यवय श्री नरेश जोशी, बीआरसी योगेश कंडारा, संकुल प्राचार्य श्री मनोज कुंती, श्री मदन गुर्जर, श्री राजू मुकाती,श्री मुकेश तावड़े, श्री किशन अहिरवार आदि बड़ी संख्या में अभिभावक छात्र-छात्राएं विद्यालय स्टॉप उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री प्रथुपालसिह पंवार ने किया तथा आभार प्राचार्य श्री भोपाल सिह चौहान ने माना।



