शहर

प्रशासनिक व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिले में 9 राजस्व अधिकारियों के तबादले

कलेक्टर ने जारी किए आदेश,नवीन पदस्थापना तत्काल प्रभाव से लागू

नीमच, 06 जुलाई 2026

प्रशासनिक कार्य सुविधा एवं राजस्व प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले के विभिन्न तहसीलों में पदस्थ प्रभारी तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के मध्य नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

जारी आदेश के अनुसार कुल 9 राजस्व अधिकारियों का स्थानांतरण एवं नवीन पदस्थापना की गई है। इसके तहत श्री बसंतीलाल डाबी को रतनगढ़ से सिंगोली, श्री रूपसिंह राजपूत को मनासा से रतनगढ़, श्री मृगेन्‍द्र सिंह सिसोदिया को रामपुरा से नीमच नगर, श्री कमलेश डुडवे को जावद से रामपुरा तथा श्री नवीन गर्ग को जावद से कुकड़ेश्वर पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार श्री अजय नाथ प्रजापति को नीमच नगर से मनासा, श्री नरेंद्र कुमार बरोठिया को रामपुरा से मनासा, श्री बालकृष्ण मकवाना को सिंगोली से जावद तथा श्री नवीन छलोत्रे को कुकड़ेश्वर से जावद पदस्थ किया गया है।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार सभी संबंधित अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन स्थानांतरणों से जिले में राजस्व कार्यों के संचालन में और अधिक दक्षता एवं सुगमता आने की अपेक्षा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}