शहर

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नीमच पुलिस की दरियादिली

पुलिस चौकी जवासा प्रभारी द्वारा भादवामाता मंदिर प्रागंण में 07 माह से बिस्तर पर पड़ी महिला की देखभाल कर कराया ईलाज

नीमच, 8 मार्च 2025

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिलें के प्रसिद्व महामाया भादवामाता मंदिर में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने महिला दिवस को वाकई सार्थक बना दिया। एक महिला मंदिर प्रांगण में विगत् सात महीनों से बिस्तर पर थी। वह चल फिर नहीं पा रही थी। लंबे समय तक बिस्तर पर रहने के कारण उसे चर्म रोग हो गया। महिला की हालत दयनीय हो होकर बोलने समझने की स्थिति में नही थी। पत्रकार श्री एस.एस. कछावा निवासी रायसिंहपुरा द्वारा उक्त महिला का वीडियो बनाया जाकर पुलिस चौकी जवासा प्रभारी सउनि दयाल हाड़ा को भेजा जाकर उक्त महिला की सहायता हेतु अनुरोध किया जाने पर चौकी प्रभारी द्वारा तत्काल उक्त महिला के स्नान एवं खाने आदि की व्यवस्था की जाकर डॉक्टर को बुलवाया जाकर ट्रीटमेंट करवाया गया। चौकी प्रभारी दयाल हाड़ा द्वारा महिला के परिजनों की खोजबीन की जा रही है ताकि उसे उसके घर सुरक्षित पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}