देशशहर

महिला एवं बाल विकास विभाग व्‍दारा शक्ति संवाद कार्यक्रम सम्‍पन्‍न

नीमच 12 अक्‍टूबर 2024,

महिलाओं को मध्यप्रदेश शासन द्वारा सक्षम बनाने के लिये विभिन्न प्रकार की योजनाओं का निर्माण किया गया है तथा महिलाओं को पुरूषों के समान अधिकार हमारे संविधान द्वारा प्रदाय किये गये हैं। आज की महिलायें अपने सामर्थ, लगन एवं शौर्य से समाज में अपना विशेष स्थान प्राप्त कर रही है। आज की महिलायें सभी क्षेत्रों में अपना परचम फहरा रही है। समाज के पुरूषों को भी महिला सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुऐ उन्हे आगे बढने के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिये एवं महिला सुरक्षा प्रदान करते हुये उन्हे सम्मानित किया जाना चाहिये। उक्त विचार विधायक नीमच श्री दिलीपसिंह परिहार, द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला एवं बालिका सशक्तिकरण जागरूकता हेतु बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना के तहत ‘‘शक्ति अभिनन्दन अभियान’’ के समापन समारोह के अवसर पर जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित शक्ति संवाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये गये।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री ताराचन्द मेहरा, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा 11 अक्टूबंर तक आयोजित शक्ति अभिनन्दन अभियान अन्तर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी उपस्थित महिलाओं का प्रदाय की गई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नीमच श्री अरविन्द डामोर, ने अपने सम्बोधन में कहां कि घर, बाहर एवं कार्यक्षेत्र में महिलाओं को सुरक्षा एवं सम्मान प्रदाय करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।

महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम में डा.कृष्णकान्त जैन, आयोग मित्र, मानव अधिकार आयोग, श्रीमती सीमा गर्ग, जिला प्रमुख, आर्ट आफ लिविंग एवं श्री के.एल.पटेल, पुलिस निरीक्षक द्वारा महिला सुरक्षा एवं सम्मान पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित किया गया।

शक्ति संवाद कार्यक्रम में सामाजिक क्षेत्र एवं क्रिडा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम के अन्त में विधायक श्री परिहार द्वारा उपस्थित प्रतिभगियों को महिला सुरक्षा एवं सम्मान शपथ दिलाई गई। शक्ति संवाद कार्यक्रम का संचालन श्री सुभाष गवई अधीक्षक द्वारा किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}