शहरदेश

कलेक्‍टर ने महिलाओं के समूह व्‍दारा बर्डियां नर्सरी के सफल संचालन की सराहना की

नीमच 27 सितम्‍बर 2024,

कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने शुक्रवार को मनासा क्षेत्र के भ्रमण दौरान उद्यानिकी विभाग द्वारा महिला स्‍व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित बर्डिया नर्सरी के सफल संचालन की सराहना की। उन्‍होने महिलाओं से चर्चा कर, नर्सरी संचालन से समूह की महिलाओं को प्राप्‍त आय, समूह सदस्‍यों की संख्‍या, अध्‍यक्ष एवं सचिव आदि की जानकारी ली।

कलेक्‍टर ने समूह की महिलाओं की मांग पर बर्डियां नर्सरी के संचालन की समूह की अनुबंध अवधि भी बढ़ाने के निर्देश जिला पंचायत सीईओ को दिए। समूह की महिलाओं ने बताया, कि उनके समूह की महिलाओं को 11 लाख रूपये की कुल आय खाते में जमा हुई है। नर्सरी संचालन एवं समूह की महिलाओं द्वारा जैविक खाद तैयार करने की कलेक्‍टर ने सराहना करते हुए, उन्‍हें बधाई भी दी।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अरविंद डामोर, एसडीएम श्रीमती किरण आंजना, श्री कमल डाबर व अन्‍य अधिकारी, समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}