शहर
शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से होगा
नीमच,16 मार्च 2026,
किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उपसंचालक ने जानकारी दी कि जिले में 15 जनवरी से ई विकास प्रणाली के अंतर्गत ई टोकन के माध्यम से किसानो को उर्वरक वितरण का कार्य किया जा रहा हैं। संचालनालय से प्राप्त निर्देशानुसार 1 अप्रेल 2026 से शत प्रतिशत उर्वरक वितरण का कार्य ई टोकन के माध्यम से किया जावेगा। उक्त कार्य के सफल संचालन के लिए जिले के किसानों के रकबे के समस्त सर्वे नंबर फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) पर अपडेट होना अनिवार्य हैं।
अतः सभी किसानों से अपील की गई, कि ई-विकास प्रणाली अंतर्गत ई टोकन से शत प्रतिशत उर्वरक वितरण हो, इसके लिए शत प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री (एग्री स्टेक) पर अपडेट 25 मार्च तक करवाए।


