देशशहर

शासकीय चिकित्सालय की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए आवश्यक निर्देश

चिकित्सकों की समय पर उपलब्धता, फिजियोथैरेपी सेंटर का नियमित संचालन और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर जोर

नीमच, 9 अक्टूबर 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा के आदेशानुसार जिला कोषालय अधिकारी श्री एल एन चौहान द्वारा शुक्रवार को शासकीय चिकित्सालय नीमच का निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों, ओपीडी, फिजियोथैरेपी सेंटर एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में डॉक्टर एवं स्टाफ उपस्थित दर्ज पाए गए। ग्राउंड फ्लोर स्थित कक्ष क्रमांक 04 में डॉक्टर उपलब्ध नहीं होने से मरीज प्रतीक्षा करते मिले। इमरजेंसी विभाग में डॉक्टर लावण्या मंगल उपस्थित थीं। पुरुष सर्जिकल वार्ड में मरीजों का परीक्षण एवं उपचार किया जा रहा था। निरीक्षण के समय पुरुष सर्जिकल वार्ड में 10 तथा महिला सर्जिकल वार्ड में 8 मरीज भर्ती पाए गए।

 

फिजियोथैरेपी सेंटर निर्धारित ओपीडी समय के अनुसार संचालित किया जाना है। निरीक्षण के दौरान दोपहर की पाली में सेंटर बंद मिला। इस संबंध में सेंटर का नियमित संचालन सुनिश्चित करने तथा मरीजों को निर्धारित समय पर सुविधा उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई। मेटर्निटी वार्ड के प्रवेश द्वार पर साफ-सफाई की आवश्यकता पाई गई तथा वार्ड में एग्जॉस्ट फैन बंद मिला। वार्ड में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और एग्जॉस्ट फैन को चालू कराने के निर्देश दिए जाने की आवश्यकता रेखांकित की गई।

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय परिसर की पार्किंग व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई। पार्किंग के लिए नियमानुसार टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर व्यवस्थित पार्किंग एवं वाहनों के सुचारु आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}