देशशहर

जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्रों में विद्यारम्‍भ उत्‍सव नीमच जिला स्‍तरीय विद्यारम्‍भ उत्‍सव सम्‍पन्‍न

प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ि‍यों में बच्‍चों के पोषण एवं शिक्षा की बेहतर व्‍यवस्‍था की है- श्री परिहार

नीमच 25 मार्च 2026,

प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ि‍यों में बच्‍चों के उचित पोषण एवं शाला पूर्व शिक्षा की बेहतर व्‍यवस्‍था की है। जिले के 1112 आंगनवाड़ी केंद्र में बच्‍चों को इन सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। आंगनवाडी केंद्र बच्‍चों के लिए मां के बाद दूसरी प्रमुख पाठशाला है। यह बात विधायक नीमच श्री दिलीप सिह परिहार ने मंगलवार को जिला पंचायत सभाकक्ष नीमच में आयोजित जिला स्‍तरीय विद्यारंभ उत्‍सव को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही।

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अंकिता पंड्या, सहायक संचालक श्री वैभव बैरागी एवं अभिभावकगण तथा विभागीय अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री अमन वैष्‍णव ने कहा, कि जिले में प्रशासन द्वारा सेम एवं मेम श्रेणी के बच्‍चों के श्रेणी सुधार, सुपोषण के लिए कार्य किया जा रहा है। पाठशाला बच्‍चों के जीवन का अहम पड़ाव है। जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री पण्‍ड्या ने कार्यक्रम की विस्‍तृत रूपरेखा प्रस्‍तुत करते हुए कहा, कि जिले में आंगनवाडी के 10 हजार से अधिक बच्‍चों को विद्यारंभ उत्‍सव के माध्‍यम से शालाओं में प्रवेश दिलाया जा रहा हैं।

कार्यकम में अतिथियों ने उपस्थित 50 बच्‍चों को विद्यारंभ लोगो की केप पहनाई, प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए। प्रारंभ में अतिथियों ने दीप प्रज्‍जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात सुश्री पंड्या ने अतिथियों का स्‍वागत किया। कार्यक्रम का संचालन श्री वैभव बैरागी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}