देशशहर

कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनीं 161 आवेदकों की समस्याएं अधिकारियों को दिए यथाशीघ्र निराकरण करने के निर्देश

नीमच, 14 जुलाई 2026

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 161 आवेदकों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण करते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों का त्वरित,गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में बिसलवास सोनिगरा निवासी मोहनलाल ने नालियों की साफ-सफाई एवं जल निकासी की व्यवस्था कराने, धनेरिया कला की कविता ने मकान निर्माण एवं पट्टा उपलब्ध कराने, चीकली विकासखंड के सत्यनारायण ने कृषि भूमि तक पहुंचने का रास्ता खुलवाने, चीताखेड़ा के रामसिंह बंजारा ने प्रधानमंत्री आवास निर्माण से संबंधित समस्या तथा चम्पी के भागीरथ मकवाना ने मजदूरी की बकाया राशि दिलाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। वहीं भदाना के बगदीराम ने बंद रास्ता खुलवाने की मांग की।

इसी प्रकार ग्राम बनी की संगीताबाई मेघवाल ने भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई, उम्मैदपुरा के हेमराज ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत मजदूरी की राशि का भुगतान, ग्वालदेविया के कालूराम ने बंद हुई वृद्धावस्था पेंशन पुनः प्रारंभ कराने तथा देवरीखवासा के मोहनलाल ने भूमि पर अवैध कब्जा हटाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने सभी प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में सुवाखेड़ा के हाबूलाल, रातड़ी तलई के बगदीराम, बरूखेड़ा के गणपतलाल, नई आबादी दाता के मांगीलाल, सेमली जागीर के शिवराम, नयागांव के हीरानाथ एवं नंदीबाई, जीरन के नारायण, बिहारगंज नीमच की जेबुन, झालरी के हेमंत सिंह तथा ग्राम दशानी के नारायण सिंह सहित अन्य आवेदकों ने भी अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
.site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}