
नीमच 16 अप्रैल 2026
कलेक्टर नीमच एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा ने नागरिकों को डिजिटल माध्यम से जनगणना प्रक्रिया में भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए गुरुवार को स्वयं जनगणना पोर्टल के माध्यम से अपना फॉर्म भरकर सराहनीय पहल की है।
कलेक्टर श्री चंद्रा ने जिलेवासियों को संदेश दिया कि प्रत्येक नागरिक अपने घर बैठे आसानी से “स्व-गणना” सुविधा का लाभ उठा सकते है। उन्होंने कहा कि स्व-गणना पोर्टल https://se.census.gov.in पर जाकर कुछ ही मिनटों में परिवार की संपूर्ण जानकारी दर्ज की जा सकती है, जिससे गणना प्रक्रिया तीव्र, सटीक एवं सुगम होगी।
कलेक्टर ने बताया कि स्व-गणना करने वाले परिवारों के यहां जनगणना प्रगणक केवल डेटा सत्यापन हेतु आएंगे। उन्होंने सभी शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्वयं भी स्व-गणना करें तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।



